इंडिगो की मुंबई-दोहा फ्लाइट से सफर करने वाले यात्रियों के अनुसार उन्हें करीब 5 घंटों तक विमान के अंदर ही बिठाया गया. एक यात्री ने एनडीटीवी को बताया, "हमें विमान से उतरने तक की अनुमति नहीं दी गई."
Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है.
राहुल गांधी ने अपने अमेरिका के दौरे के दौरान कई ऐसे बयान भी दिए हैं जिसे लेकर अब विवाद हो रहा है. इन बयानों में खास तौर पर चीन को लेकर दिया उनका बयान प्रमुख है. इस बयान की वजह से उनकी भारत में जमकर आलोचना भी हो रही है.
सुप्रीम कोर्ट सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर अब शुक्रवार के दिन फैसला सुनाया जाएगा.
हरियाणा की 90 विधानसभा सीट पर एक चरण में पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच हरियाणा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है.
बांग्लादेश में राजनीतिक अनिश्चितता का असर भारत-बांग्लादेश व्यापार पर गहराता जा रहा है. सीमा पर व्यापार अब भी पूरी तरह से सामान्य नहीं हो पाया है. यूरोप और अन्य विकसित देशों के कपड़ा कारोबारी बांग्लादेश में नए ऑर्डर्स कम प्लेस कर रहे हैं, और भारत से एक्सपोर्ट होने वाले कॉटन की सप्लाई भी पिछले एक महीने में घट गई है. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो भारत के पास कई दूसरे विकल्प हैं.
रेणुकास्वामी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं. इस रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान मिले हैं.इससे ये साबित होता है कि हत्या से पहले रेणुकास्वामी की बेरहमी से पिटाई की गई थी.
Stock Market Today 3 September 2024: आज फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एनर्जी और ऑटो इंडेक्स हरे निशान में हैं जबकि फिन सर्विस, आईटी और सर्विस सेक्टर इंडेक्स में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है.
पब्लिक हेल्थ मिनिस्टर जैकब फ़ोर्समेड ने कहा, "बहुत लंबे समय से, स्मार्टफोन और अन्य स्क्रीन को हमारे बच्चों के जीवन के हर पहलू में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है."
ग्वालियर में जारी क्षेत्रीय उद्योग कॉन्क्लेव के दौरान अदाणी पोर्ट एंड एसईज़ेड लिमिटेड के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने घोषणा की, "अदाणी समूह राज्य में दो प्रमुख परियोजनाओं में ₹3,500 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रहा है..."