योगी के 'बंटेंगे तो कटेंगे' बयान पर बोले खरगे- यह साधु नहीं, आतंकी की भाषा है

खरगे ने योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वे साधु का ड्रेस पहनते हैं, पर लोगों के बीच आकर ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ जैसी बात बोलते हैं, क्या ये साधु का काम है?

मंदिर पर हमले के विरोध में कनाडा पुलिस ने हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला किया

दिन की शुरुआत में एक भीड़ ने ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर पर धावा बोल दिया और भक्तों पर हमला किया, जिसकी प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने निंदा की. ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट किया, "ब्रैम्पटन में हिंदू सभा मंदिर में आज हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं.

Greater Noida : सोसाइटी में शोर मचाने को लेकर हुआ बवाल, दो गुटों ने एक दूसरे पर बरसाए लाठी-डंडे और फिर...

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में दो गुट आपस में झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ में डंडा भी है. इतना ही नहीं दोनों गुट एक दूसरे को घूंसे मारते हुए भी नजर आ रहे हैं.

ईरान की यूनिवर्सिटी कैंपस में लड़की ने उतारे कपड़े और फिर... जानिए पूरा मामला?

ईरान में इस्लामी ड्रेस कोड के खिलाफ फिर माहौल बनता दिख रहा है. एक लड़की ने अपने कपड़े उतार दिए. ये सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल है...

डोनाल्ड ट्रंप के दावे की क्या है सच्चाई, बार-बार कर रहे अपने टर्म की जो बाइडेन से तुलना

अमेरिका में चुनाव हैं. ऐसे में वर्तमान सरकार के मुखिया है राष्ट्रपति जो बाइडेन. ये डेमोक्रैट्स की सरकार है. इनसे पहले अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति थे. डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं और इस बार पार्टी की ओर से राष्ट्रपति के दावेदार भी हैं. जो बाइडेन इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे हैं और उनकी जगह उपराष्ट्रपति कमला हैरिस चुनाव मैदान में हैं. वर्तमान समय में अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर वैश्विक दबाव जरूर है. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप जब चुनाव प्रचार कर रहे हैं तो वह लोगों से यह कहते नजर आ रहे हैं कि वर्तमान सरकार के काम की तुलना उनकी सरकार के काम से की जाए. वे लोगों से यह कह रहे हैं किस सरकार में हालात बेहतर थे इसे देखा जाए और फिर वोट किया जाए. 

दिल्ली को ये हुआ क्या है? मामूली सी बात पर हुई कहासुनी और दो युवकों की चाकू गोदकर कर दी हत्या

पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी गई और बताया गया कि सड़क पर एक व्यक्ति खून से लथपथ गिरा हुआ है. पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कों को अस्पताल ले गई. ​​

झारखंड की 32 सीटों पर 'लेडीज फर्स्ट', सभी दलों की तरफ से महिला समीकरण को साधने की हो रही है कोशिश

झारखण्ड विधानसभा चुनाव में महिलाओं पर सभी पार्टियां दांव खेल रही हैं क्योंकि राज्य की 32 विधानसभा सीटों पर पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है.

तमाशबीन बने रहे लोग और प्रेमिका को पीटता रहा लड़का, गाजियाबाद का ये वीडियो हो रहा वायरल

इस तरह की घटना सही में समाज पर सवाल उठाती है. प्रेमिका को इस तरह से बेरहमी से जमीन पर पटक कर पीटना कई सवाल खड़े कर रहा है लेकिन उस वक्त किसी का भी पीड़िता की मदद के लिए आगे न आना और भी शर्मनाक है.

20 साल के लड़के ने सलमान खान और जीशान सिद्दीकी को दी थी धमकी, नोएडा से किया गया गिरफ्तार

जीशान सिद्दीकी और अभिनेता सलमान खान को फोन कर इस व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी. मोहम्मद तैयब उर्फ गुरफान दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है. नोएडा से आरोपी को सेक्टर-39 थाना इलाके से गिरफ्तार किया गया है.

जगद्गुरु रामभद्राचार्य आखिर 'बाल संत' अभिनव अरोड़ा से क्यों हैं इतने गुस्सा, जानिए क्या है पूरा मामला

जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा को लेकर कहा कि उसमें शिष्टता की कमी है. उसे ये भी नहीं पता कि वह किसके बारे में क्या बोल रहा है.

घर पूर्व 32 33 34 35 36 37 38 अगला हे 页

प्रति पृष्ठ 10 आइटम (पृष्ठ 35 / 45) कुल 449 आइटम

© कॉपीराइट 2009-2020 भारतीय शहर की खबर      हमसे संपर्क करें   SiteMap